Tuesday, 06 January 2026
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर में नशा तस्कर के घर पर चला पीला पंजा, भारी पुलिस बल तैनात
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब (Punjab) में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में नशा तस्कर के घर पर बुलडोजर चला है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर (
Jalandhar
) के बस्ती बावा खेल के राजन नगर इलाके में प्रशासन ने नशा तस्कर के अवैध रूप से बने मकान पर बुलडोजर चला दिया। नगर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में घर गिराया गया है।
जालंधर में नशा तस्कर के घर पर चला पीला पंजा[/caption]
नोटिस किया था जारी
तस्कर की पहचान नरिंदर कुमार उर्फ बाबा के रूप में हुई है। बता दे कि यह कार्रवाई सरकार द्वारा चलाई जा रही “युद्ध नशे के विरुद्ध” मुहिम के तहत की गई। बताया जा रहा है कि नगर निगम की टीम ने पहले ही नरिंदर कुमार उर्फ बाबा को अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया था। [caption id="attachment_98704" align="aligncenter" width="1200"]
जालंधर में नशा तस्कर के घर पर चला पीला पंजा[/caption]