Thursday, 02 October 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Dussehra 2025: क्या आप जानते है जहां आज रावण को फूंका जाता वही इस गांव में मनाया जाता है 'शोक'; पढ़ें पूरी कहानी
डेली संवाद, ग्रेटर नोएडा।
Dussehra 2025: विजयादशमी, जिसे आमतौर पर मराठी में दशहरा, हिंदी में दशहरा और भोजपुरी, मैथिली और नेपाली में दशहरा या दशईं के नाम से जाना जाता है, एक प्रमुख हिंदू त्योहार है जो हर साल दुर्गा पूजा और नवरात्रि के अंत में मनाया जाता है।
क्या आप जानते है जब पूरा देश
दशहरे (Dussehra)
पर बुराई के प्रतीक के रूप में कुंभकरण, रावण (Ravan) और उसके पुत्र मेघनाथ के पुतले जलाकर खुशी मनाते हैं, तब दिल्ली से सटे उत्तरप्रदेश (UP) के ग्रेटर नोएडा (Great Noida) में एक गांव ऐसा भी है जहां इस दिन 'शोक' मनाया जाता है और उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। यह गांव है बिसरख, जिसे पौराणिक मान्यताओं के अनुसार रावण की जन्मस्थली माना जाता है। यहां रावण को जलाया नहीं, बल्कि उसकी विद्वता और ज्ञान के लिए पूजा जाता है।
[caption id="attachment_87671" align="aligncenter" width="1200"]
Dussehra News[/caption]
Vijayadashami[/caption]
Dussehra News[/caption]
Dussehra News[/caption]
क्या है बिसरख का इतिहास और मान्यता?
स्थानीय निवासियों और पौराणिक कथाओं के अनुसार, बिसरख गांव का नाम रावण के पिता ऋषि विश्रवा के नाम पर पड़ा। इसका प्राचीन नाम 'विश्वेशरा' था, जो समय के साथ बदलकर बिसरख हो गया। नोएडा के शासकीय गजट में भी इस गांव के ऐतिहासिक महत्व के साक्ष्य मौजूद हैं। शिवपुराण में भी इस स्थान का जिक्र मिलता है, जहां बताया गया है कि त्रेता युग में इसी गांव में ऋषि विश्रवा का जन्म हुआ और उन्होंने ही यहां एक शिवलिंग की स्थापना की थी।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
मंदिर के मुख्य पुजारी रामदास बताते हैं, "यह रावण की जन्मभूमि है। यह स्थान ऋषि पुलस्त्य मुनि का आश्रम था। यहां स्थापित शिवलिंग स्वयं प्रकट हुआ था, जिसकी सेवा ऋषि विश्रवा ने की। यहीं पर ऋषि विश्रवा के पुत्र रावण, कुंभकर्ण, विभीषण और पुत्री सूपर्णखा का जन्म हुआ था।" [caption id="attachment_58616" align="aligncenter" width="800"]
Vijayadashami[/caption]
दशहरे पर होती है विशेष पूजा
बिसरख की सबसे अनूठी परंपरा यहां दशहरे मनाने का तरीका है। जहां देशभर में धूमधाम और उल्लास के साथ रावण दहन होता है, वहीं बिसरख में लोग रावण की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हैं। पुजारी रामदास कहते हैं, "यहां दशहरा मनाया जाता है, लेकिन रावण का दहन नहीं होता। यज्ञशाला के सामने रावण की मूर्ति रखकर हवन और पूजा होती है। हम उनका पुतला नहीं जलाते।" गांव के निवासी रावण को अपने पूर्वज के रूप में देखते हैं। एक निवासी कृष्ण कुमार कहते हैं, "हम रावण को अपने पूर्वज, अपना बाबा मानते हैं। इसलिए यहां उनकी पूजा होती है।" एक अन्य निवासी संजीव बताते हैं, "यह एक प्राचीन शिव मंदिर है, जहां रावण जी पूजा किया करते थे। हमने जब से होश संभाला है, यही परंपरा देखते आ रहे हैं।" [caption id="attachment_87670" align="aligncenter" width="1200"]
Dussehra News[/caption]