ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 30 July 2025

Haryana News: सरकार ने प्रदेश को बेसहारा पशुओं से मुक्त बनाने की दिशा में उठाया बड़ा कदम

Haryana News: सरकार ने प्रदेश को बेसहारा पशुओं से मुक्त बनाने की दिशा में उठाया बड़ा कदम
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा ( Haryana ) सरकार ने प्रदेश को बेसहारा पशुओं से मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दृढ़ संकल्पित कदम उठाते हुए समस्त राज्य में मिशन मोड में आवारा पशु-मुक्त अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।

पहला चरण 1 से 31 अगस्त तक

इस अभियान का पहला चरण 1 से 31 अगस्त, 2025 तक चलेगा। यह निर्णय आज मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार के साथ गौ सेवा आयोग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग और पशुपालन विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान लिया गया। [caption id="attachment_76127" align="alignnone" width="1200"] Nayab Singh Saini CM Haryana Nayab Singh Saini CM Haryana[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम यह अभियान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के अनुरूप संचालित किया जाएगा, जिन्होंने प्रदेशभर में बेसहारा पशुओं की समस्या के समाधान हेतु त्वरित व समन्वित प्रयासों के लिए दिशानिर्देश दिए हैं।