Thursday, 25 June 2026
दुनिया
Earthquake: 7.5 तीव्रता के भूकंप से दहला वेनेजुएला; इमारतें ढहीं, इमरजेंसी लागू, राहत-बचाव कार्य जारी; देशभर में अलर्ट
डेली संवाद, कराकस।
Earthquake in Venezuela: वेनेजुएला में बुधवार शाम आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, इस आपदा में 10,000 से अधिक लोगों की मौत होने की 44 प्रतिशत और 1 लाख से अधिक लोगों की मौत होने की 30 प्रतिशत आशंका जताई गई है। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक मृतकों और घायलों के आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था, जबकि कुछ ही सेकेंड बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा झटका महसूस किया गया। दोनों भूकंपों का केंद्र राजधानी कराकस से लगभग 290 किलोमीटर पश्चिम में स्थित था। भूकंप के तेज झटकों से राजधानी कराकस समेत कई शहरों में इमारतों को गंभीर नुकसान पहुंचा है।
[caption id="attachment_21944" align="aligncenter" width="1200"]
Earthquake in Venezuela[/caption]
Earthquake in Venezuela[/caption]
Earthquake in Venezuela[/caption]
राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने पूरे देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है। सरकार और राहत एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कराकस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की छत का एक हिस्सा भी ढह गया, जिससे वहां धूल का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
विशेषज्ञों के अनुसार, यह वेनेजुएला में पिछले 126 वर्षों का सबसे बड़ा भूकंप माना जा रहा है। इससे पहले वर्ष 1900 में 7.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।राष्ट्रपति ट्रम्प ने हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिया
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वेनेजुएला को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि अमेरिका राहत और बचाव कार्यों में सहयोग के लिए पूरी तरह तैयार है। ट्रम्प ने बताया कि उन्होंने अपनी सरकार की सभी एजेंसियों को तत्काल तैयारी करने और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वेनेजुएला के गृह मंत्री डियोसदादो काबेलो ने नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने लोगों को बड़े पेड़ों, क्षतिग्रस्त इमारतों और अन्य असुरक्षित ढांचों से दूर रहने की सलाह दी है। साथ ही किसी भी आपात स्थिति की सूचना राहत एवं बचाव एजेंसियों को देने को कहा है। [caption id="attachment_21943" align="aligncenter" width="1200"]
Earthquake in Venezuela[/caption]
मलबे से लोगों को निकालने का काम लगातार जारी
भूकंप का सबसे अधिक असर ला गुआइरा राज्य में देखा गया है। नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज के अनुसार, यहां कम से कम 15 इमारतें पूरी तरह ढह गई हैं। बचाव दल लगातार मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। कराकस की चाकाओ नगर पालिका के मेयर गुस्तावो ड्यूके ने बताया कि अब तक 18 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। 500 से अधिक बचावकर्मी राहत अभियान में जुटे हैं और मलबे से लोगों को निकालने का काम लगातार जारी है।