ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 15 April 2026

ED Raid: जालंधर में AAP सांसद और लवली युनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल के घर ED ने मारा छापा, सुबह से जारी जांच

ED-Raid-News
ED-Raid-News
डेली संवाद, जालंधर। ED Raid in Jalandhar: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद और लवली प्रोफेशनल युनिवर्सिटी (LPU) के चांसलर अशोक मित्तल के जालंधर स्थित आवास पर बुधवार सुबह छापेमारी की। यह कार्रवाई सुबह-सुबह शुरू हुई और खबर लिखे जाने तक जांच जारी थी। बताया जा रहा है कि जिस समय टीम पहुंची, उस वक्त मित्तल भी घर पर मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार, जालंधर में ईडी (ED) की कई टीमें एक साथ पहुंचीं और घर के अंदर गहन जांच शुरू कर दी। अधिकारी दस्तावेजों के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी बारीकी से जांच कर रहे हैं। हालांकि, एजेंसी की ओर से अब तक इस छापेमारी के पीछे के कारण या किसी विशेष मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। [caption id="attachment_84299" align="aligncenter" width="1200"] Dr. Ashok Kumar Mittal, MP Rajya Sabha, Chancellor Of LPU Dr. Ashok Kumar Mittal, MP Rajya Sabha, Chancellor Of LPU[/caption]

राजनीतिक चर्चा तेज

राजनीतिक हलकों में इस कार्रवाई को काफी अहम माना जा रहा है। हाल ही में आम आदमी पार्टी ने अशोक मित्तल को राघव चड्ढा की जगह राज्यसभा में डिप्टी लीडर नियुक्त किया था। उनकी इस नई जिम्मेदारी के कुछ ही समय बाद ED की यह कार्रवाई सामने आई है, जिससे मामले को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

फिलहाल, ED की टीम घर के भीतर जांच में जुटी हुई है और आने वाले समय में इस मामले को लेकर और जानकारी सामने आने की संभावना है। वहीं, पार्टी या मित्तल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।