ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 11 July 2025

ED Raid News Update: डंकी रूट की जड़ें जालंधर में, ED ने अब तक 30 पासपोर्ट-डिजिटल डिवाइस किया बरामद, जल्द होगा बड़ा खुलासा

ED Raid News Update: डंकी रूट की जड़ें जालंधर में, ED ने अब तक 30 पासपोर्ट-डिजिटल डिवाइस किया बरामद, जल्द होगा बड़ा खुलासा
डेली संवाद, जालंधर। ED Raid News Update: पंजाब और हरियाणा के कई सफेदपोश ट्रेवल एजैंटों (Travel Agent) के नामों का खुलासा हुआ है। ये वे ट्रैवल एजैंट है, जो अवैध तरीके से डंकी रूट (Dunki Route) के जरिए लोगों को विदेश भेजने का काम करते थे। इसका खुलासा ईडी (ED Raid) द्वारा छापा मारने का बाद हुआ है। पंजाब और हरियाणा में 11 ठिकानों पर छापेमारी की गई है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम जानकारी के मुताबिक ED ने अमेरिका (America) से डिपोर्ट किए गए भारतीयों से जुड़े हाई-प्रोफाइल ‘डंकी रूट’ (Dunki Route) मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत पंजाब (Punjab) और हरियाणा (Haryana) के 11 ठिकानों पर छापेमारी की थी। बुधवार को शुरू हुई गुरुवार को खत्म हुई। ये कार्रवाई अमृतसर, संगरूर, पटियाला, मोगा, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल जिलों में की गई। [caption id="attachment_61243" align="aligncenter" width="800"] Donkey-Route Donkey-Route[/caption]

30 पासपोर्ट बरामद किए

रेड के बाद ईडी (ED) ने कुल एजेंट के घर से 30 पासपोर्ट बरामद किए, जो लोगों को ‘डंकी रूट’ से भेजने में शामिल था। जांच में यह भी पता चला है कि एजेंटों ने करोड़ों रुपये की नकद और हवाला के जरिए लेन-देन किया। ईडी ने बताया कि इन छापों के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज, रिकॉर्ड और डिजिटल डिवाइस बरामद की गईं और जब्त भी की गईं। ईडी ने यह कार्रवाई पंजाब और हरियाणा पुलिस द्वारा दर्ज कई एफआईआर के आधार पर शुरू की। यह एफआईआर भारतीय दंड संहिता (अब बीएनएस 2023) और इमिग्रेशन एक्ट 1983 के तहत दर्ज हुई थीं। जांच में सामने आया कि अमेरिका जाने के इच्छुक लोगों को ट्रैवल एजेंट और दलालों ने यह झांसा दिया कि वे उन्हें कानूनी तरीके से अमेरिका भेजेंगे। [caption id="attachment_20653" align="aligncenter" width="400"] Donkey Route News Donkey Route News[/caption]

जालंधर के बड़े एजैंट होंगे बेनकाब

असल में इन्हें ‘डंकी रूट’ के जरिए खतरनाक रास्तों से अवैध रूप से कई देशों की सीमाएं पार कराई गईं। इस रूट पर मानव तस्करी माफिया और डंकर (तस्करी के गिरोह) की मदद से लोगों को भेजा जाता था। इतना ही नहीं, माफिया और एजेंट रास्ते में ही डराने-धमकाने की स्थिति पैदा कर अतिरिक्त रकम वसूलते थे। सर्च ऑपरेशन के दौरान कई और एजेंटों और इमिग्रेशन एजेंसियों के नाम भी सामने आए, जो बड़े पैमाने पर इस अवैध धंधे को चला रहे हैं। जल्द सारे मामले में ईडी बड़ा खुलासा कर सकती है, क्योंकि मामले में कुछ बड़े प्लेयर्स के भी नाम सामने आएं हैं। [caption id="attachment_20767" align="aligncenter" width="800"] Donkey Route Donkey Route[/caption]

जालंधर के ट्रेवल एजैंट शामिल

जालंधर में बस स्टैंड के पास दो बड़े ट्रैवल एजैंटों का काम ही डंकी रूट के जरिए लोगों को विदेश भेजना है। इसका पता ईडी ने लगा लिया है। ईडी जल्द ही इनसभी को बेनकाब करेगी।