ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 07 May 2026

ED Raid in Punjab: पंजाब के प्रमुख कारोबारी के ठिकानों पर ED ने मारा छापा, कारोबारी के ड्राइवर ने नोटों से भरा बैग 9वीं मंजिल से नीचे फेंका

ED Raid in Punjab: पंजाब के प्रमुख कारोबारी के ठिकानों पर ED ने मारा छापा, कारोबारी के ड्राइवर ने नोटों से भरा बैग 9वीं मंजिल से नीचे फेंका
डेली संवाद, मोहाली। ED Raid in Punjab: पंजाब के मोहाली (Mohali) के खरड़ इलाके स्थित वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी (Western Towers Society) में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब Enforcement Directorate (ED ) की टीम ने आईटी सेक्टर में काम करने वाले एक व्यक्ति के घर पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया जिसने मौके पर मौजूद लोगों को भी हैरान कर दिया। जानकारी के अनुसार, पंजाब (Punjab) के मोहाली में ED की टीम जैसे ही सोसाइटी के टावर में पहुंची, उसी दौरान नौवीं मंजिल से कैश से भरा एक बैग नीचे फेंका गया। नीचे पहले से एक गाड़ी में मौजूद ड्राइवर ने तुरंत बैग उठाया और वहां से निकलने की कोशिश की। हालांकि, ED अधिकारियों की नजर इस पूरी गतिविधि पर पड़ गई। [caption id="attachment_109847" align="aligncenter" width="720"] ED Raid ED Raid[/caption]

21 लाख रुपये नकद

सूत्रों के मुताबिक, टीम के सदस्यों ने तुरंत ड्राइवर का पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। जांच के दौरान बैग से करीब 21 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। इसके बाद अधिकारियों ने नकदी को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
फिलहाल ED की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बरामद की गई रकम का स्रोत क्या है और इसे छिपाने की कोशिश क्यों की गई। अधिकारियों ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

भारी भीड़ जमा हो गई

घटना के बाद सोसाइटी में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना रहा। जांच एजेंसियां अब संबंधित व्यक्ति और उसके वित्तीय लेनदेन की भी पड़ताल कर रही हैं।