Sunday, 16 November 2025
पंजाब
ED Raid: पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, जालंधर से सटे इलाके में मशहूर कारोबारी के कई ठिकानों पर छापेमारी
डेली संवाद, जालंधर।
ED Raid in Jalandhar News: पंजाब के फगवाड़ा (Phagwara) में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई ठिकानों पर छापेमारी की है। जिसके चलते शहर में हलचल मच गई है। दरअसल, फगवाड़ा में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के उल्लंघन को लेकर ED ने रेड (Raid) की है।
जानकारी के मुताबिक फगवाड़ा में यह कार्रवाई फर्म ओपल इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (OEC) के परिसरों पर की गई। सूत्रों के अनुसार फगवाड़ा शहर के जिन 4 ठिकानों पर कार्रवाई की गई है वहां पर इंजीनियरिंग सामान के निर्यात में नियमों की अनदेखी और विदेश से गलत तरीके से भुगतान लेने के आरोप हैं। यह कार्रवाई
फगवाड़ा (Phagwara)
की फर्म ओपल इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (OEC) के परिसरों पर की गई।
[caption id="attachment_78624" align="aligncenter" width="1200"]
ED Raid[/caption]
ED Notice[/caption]
ED Raid[/caption]
4 ठिकानों पर कार्रवाई
ED ने 14 नवंबर 2025 को की इस कार्रवाई की अपने एक्स हेंडल पर शेयर की है। इसमें बताया गया है कि फगवाड़ा शहर के जिन 4 ठिकानों पर कार्रवाई की है वहां पर इंजीनियरिंग सामान के निर्यात में नियमों की अनदेखी और विदेश से गलत तरीके से भुगतान लेने के आरोप हैं।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
ED की जांच के अनुसार, कंपनी ने सीरिया, ईरान, तुर्की, कोलंबिया जैसे देशों को माल भेजा था, लेकिन इसका निर्यात भुगतान FEMA और RBI के नियमों के मुताबिक नहीं मिला। जांच में पता चला कि भुगतान थर्ड पार्टी के जरिए हुआ और रकम सीधे निजी खातों में ली गई। न तो कोई ट्राइ-पार्टी एग्रीमेंट मौजूद था और न ही एडजस्टमेंट एंट्री का कोई डॉक्यूमेंट मौजूद था। फर्म ने असली दिखाने के लिए फर्जी कस्टम्स ईमेल आईडी का सहारा भी सहारा लिया। [caption id="attachment_92619" align="aligncenter" width="434"]
ED Notice[/caption]