Saturday, 26 July 2025
पंजाब
Punjab News: शिक्षा मंत्री द्वारा शिक्षा गुणवत्ता को ऊंचा उठाने हेतु शिक्षकों से संवाद
डेली संवाद, चंडीगढ़/संगरूर।
Punjab News: पंजाब सरकार के स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और स्तर को और अधिक ऊंचा उठाने के उद्देश्य से एक विशेष प्रयास के तहत पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस (
Harjot Singh Bains
) ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डी आई ई टी ), संगरूर में "शिक्षकों से संवाद" के ज़रिए शिक्षकों से सुझाव और फीडबैक प्राप्त किया।
[caption id="attachment_23057" align="aligncenter" width="800"]
Harjot Singh Bains[/caption]
Harjot Singh Bains[/caption]
पंजाब के स्कूल अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्राप्त कर रहे
हरजोत सिंह बैंस ने आज संगरूर ज़िले के स्कूल प्रमुखों से विशेष बातचीत करते हुए उनसे बहुमूल्य सुझाव लिए ताकि शिक्षा की गुणवत्ता तथा स्कूलों के ढांचागत संसाधनों में और सुधार किया जा सके। शिक्षकों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूल अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्राप्त कर रहे हैं।यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने पंजाबियों को दिया बड़ा तोहफा, Super VISA का किया ऐलान
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की नीति दिखावे की नहीं, बल्कि परिणाम केंद्रित है। उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का पूरा विश्वास दिलाते हुए 400 करोड़ रुपये की लागत से कंप्यूटर लैबों के नवीनीकरण की योजना की घोषणा की। साथ ही बताया कि स्कूलों में इंटरएक्टिव पैनल लगाए जा रहे हैं और शिक्षकों के तीसरे बैच को प्रशिक्षण हेतु विदेश भेजा जाएगा, जिसकी चयन प्रक्रिया केवल मेरिट आधारित होगी।