Thursday, 07 May 2026
हरियाणा
Haryana News: शिक्षा मंत्री ने सरकारी स्कूलों में सुधार के लिए तैयार किया नया रोडमैप
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा (
Mahipal Dhanda
) ने राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए नया रोडमैप तैयार करने की घोषणा की है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के अंतिम पायदान पर खड़े विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण पहुँचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मंत्री ने बताया कि राजकीय स्कूलों में शिक्षा को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जा रही है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
प्रत्येक जिले से कुशल और अनुभवी शिक्षकों की विशेष टीम गठित की जाएगी, जो शिक्षा सुधार की दिशा में नवाचार और बेहतर पद्धतियों को लागू करेगी। इसके साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों के अनुरूप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।