Saturday, 20 September 2025
पंजाब
Punjab Flood: प्रभावी स्वास्थ्य रणनीति से बाढ़ प्रभावित गाँवों में बीमारियों के प्रकोप को रोका
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Flood: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (
Dr. Balbir Singh
) ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा 2,303 प्रभावित गाँवों में बाढ़ से उत्पन्न होने वाली बीमारियों से निपटने के लिए शुरू की गई बहु-आयामी “विशेष स्वास्थ्य मुहिम” ने संभावित बीमारियों के फैलाव को रोकने में सफलता हासिल की है।
Dr. Balbir Singh[/caption]
लोगों को एक मजबूत स्वास्थ्य सुरक्षा कवच प्रदान किया
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से संबंधित रिपोर्टों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने संतोष व्यक्त किया कि राज्य के चिकित्सा समुदाय -जिसमें सरकारी डॉक्टर, निजी स्वयंसेवक, आयुर्वेदिक मेडिकल अधिकारी और MBBS इंटर्न शामिल हैं -की बड़ी लामबंदी ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को एक मजबूत स्वास्थ्य सुरक्षा कवच प्रदान किया है।यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा
डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि यह मुहिम मुख्य रूप से तीन-बिंदु रणनीतिक योजना के तहत काम कर रही है, जिसमें स्वास्थ्य शिविरों में आवश्यक इलाज उपलब्ध करवाना, घर-घर जाकर दौरे करना ताकि लोगों को बीमारियों से बचाव हेतु जरूरी चिकित्सा सुविधाएँ दी जा सकें और रोकथाम उपाय के रूप में क्षेत्रों में फ्यूमिगेशन किया जाना शामिल है। [caption id="attachment_9956" align="aligncenter" width="800"]
Dr. Balbir Singh[/caption]