Wednesday, 02 September 2026
दुनिया
Accident News: भयानक सड़क हादसा, बस पलटने से 16 लोगों की मौत और कई गंभीर घायल
डेली संवाद, मिस्र। Accident News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि यात्रियों से भरी बस के साथ भयानक हादसा हो गया है जिसमें 16 लोगों की मौत और कई लोग घायल हो गए है।
मिली जानकारी के मुताबिक मिस्र के दक्षिण सिनाई क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 अन्य घायल हो गए। हादसा दहाब-नुवैबा मार्ग पर हुआ। बता दे कि ये हादसा लाल सागर के तटीय इलाके के पास हुआ, जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।
मची अफरा-तफरी
बस अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है और संबंधित अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गए।
बचावकर्मियों ने घायलों को दुर्घटनास्थल से निकालकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।