Wednesday, 08 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: पंजाब में मीटर रीडरों की हड़ताल के बाद हरकत में पावरकॉम, हजारों उपभोक्ताओं को भेजे बिजली के बिल
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब में मीटर रीडरों की हड़ताल का असर अब बिजली उपभोक्ताओं पर साफ दिखाई दे रहा है। पिछले कई महीनों से नियमित बिजली बिल नहीं मिलने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस बीच पावरकॉम ने 14 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को स्पीड पोस्ट के माध्यम से बिजली के बिल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि लंबित बिलों का निपटारा किया जा सके। हड़ताल के चलते मीटर रीडिंग समय पर नहीं हो सकी, जिसके कारण कई उपभोक्ताओं को औसत खपत के आधार पर बिल जारी किए गए।