Wednesday, 16 July 2025
देश
Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा (Goa) जा रही इंडिगो की फ्लाइट (
IndiGo Flight
) की बुधवार रात मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार हवाले से बताया कि फ्लाइट 6E 6271 का इंजन हवा में ही फेल हो गया था। बताया जा रहा है कि लैंडिंग से पहले विमान करीब 17 मिनट तक हवा में चक्कर लगाता रहा।
[caption id="attachment_50308" align="aligncenter" width="919"]
IndiGo Flight[/caption]
The fuel control switches are located near the thrust levers in the aircraft cockpit.[/caption]
IndiGo Flight[/caption]
17 मिनट तक हवा में चक्कर लगाता रहा
हालांकि अभी इस मामले को लेकर और जानकारी सामने नहीं आई है। फ्लाइट ट्रैकर्स के मुताबिक, इंडिगो फ्लाइट ने अपने तय समय से आधे घंटे लेट, रात करीब 8 बजे दिल्ली से गोवा के लिए उड़ान भरी थी। गोवा पहुंचने से पहले ही करीब 10 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम इंडिगो ने बयान जारी कर बताया कि दिल्ली से गोवा के लिए उड़ान भरते समय उड़ान में तकनीकी खराबी का पता चला। प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, विमान को डायवर्ट कर मुंबई एयरपोर्ट पर उतारा गया। हालांकि, ऑपरेशन फिर से चालू करने से पहले विमान की जरूरी जांच की जाएगी। फ्लाइट पैसेंजर्स के लिए एक दूसरे विमान की व्यवस्था की गई है, जो उन्हें गोवा पहुंचाएगी।12 जून को AIR इंडिया की फ्लाइट 32 सेकेंड के भीतर क्रैश
इससे पहले 12 जून को अहमदाबाद में लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट बोइंग AI-171 टेकऑफ के महज 32 सेकेंड के भीतर क्रैश हो गई थी। इसमें 270 लोगों की मौत हो गई थी। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने 12 जुलाई को हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की। इसमें बताया गया कि AIR इंडिया का विमान दोनों इंजन फेल होने के कारण क्रैश हुआ था। [caption id="attachment_78451" align="aligncenter" width="1200"]
The fuel control switches are located near the thrust levers in the aircraft cockpit.[/caption]