ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 09 May 2026

Haryana News: मानेसर में विकास और साफ-सफाई पर जोर, मंत्री राव नरबीर सिंह ने दिए सख्त निर्देश

Haryana News: मानेसर में विकास और साफ-सफाई पर जोर, मंत्री राव नरबीर सिंह ने दिए सख्त निर्देश
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: मानेसर नगर निगम कार्यालय में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ( Rao Rarbir Singh ) ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। बैठक में मंत्री ने कहा कि सरकारी जमीन और जोहड़ों को दो माह के अंदर कब्जा मुक्त कराया जाए, सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया जाए और अवैध RMC प्लांट को बंद कराया जाए। यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा साथ ही राव नरबीर सिंह ने निगम क्षेत्र में करीब रु17 करोड़ के 10 विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ये सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएँ ताकि जनता को लाभ तुरंत मिल सके।