ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 29 April 2026

Haryana News: विजन 2047 के तहत नई शिक्षा नीति पर जोर, युवाओं के लिए रोजगारपरक शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश

Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षा विभाग को विजन 2047 के लक्ष्यों के अनुरूप काम करने के निर्देश दिए हैं। विभागीय 5-वर्षीय कार्यान्वयन रोडमैप की बैठक में उन्होंने उच्चतर शिक्षा पर विशेष फोकस करते हुए युवाओं को गुणवत्तापूर्ण और रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने की जरूरत पर जोर दिया। सीएम सैनी ने इस अवसर पर बताया कि वर्ष 2047 तक सकल नामांकन अनुपात 50 प्रतिशत तक पहुँचाना, वर्ष 2028 तक मॉडर्न संस्कृति महाविद्यालयों के कैम्पस तैयार करना, और 50 प्रतिशत कौशल से संबंधित कोर्स शुरू करना मुख्य लक्ष्य हैं। इसके साथ ही, बेहतर प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालयों को 5-5 करोड़ रुपए की ग्रांट देने का प्रस्ताव भी रखा गया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने छात्राओं की ड्रॉपआउट दर कम करने, तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने, और शैक्षिक बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया। सीएम ने कहा कि ये कदम युवाओं को रोजगार योग्य बनाने, उनके करियर को मजबूत करने और शिक्षा क्षेत्र को आधुनिक बनाने में सहायक होंगे।