Thursday, 22 January 2026
पंजाब
Encounter In Punjab: पंजाब में कुख्यात गैंगस्टर का एनकाउंटर, चली ताबड़तोड़ गोलियां
डेली संवाद, अमृतसर।
Encounter In Punjab: पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। आए दिन पंजाब पुलिस द्वारा गैंगस्टरों का एनकाउंटर किया जा रहा है। ऐसी ही खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में पुलिस ने एनकाउंटर किया है।
Encounter In Amritsar[/caption]
पुलिस और बदमाश में मुठभेड़
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला अमृतसर ( Amritsar ) में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हुई है। इस दौरान बदमाश घायल हो गया है जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं आरोपी की पहचान जसपाल उर्फ भट्टी के रूप में हुई है। [caption id="attachment_100234" align="aligncenter" width="1200"]
Encounter In Amritsar[/caption]
यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
वहीं बॉर्डर रेंज के DIG संदीप गोयल ने बताया कि घायल आरोपी जसपाल उर्फ भट्टी जिला होशियारपुर का रहने वाला है। उस पर करीब एक साल पहले कपूरथला में हत्या का केस है। वारदात के बाद से वह लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि कपूरथला में कत्ल कर भागा आरोपी भट्टी अमृतसर देहाती क्षेत्र में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम की टीम वहां रवाना की गई। टीम ने वहां पहुंचते ही एरिया में नाकाबंदी कर दी।