Monday, 24 November 2025
पंजाब
Encounter In Punjab: पंजाब में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, एक की मौत और दूसरा घायल
डेली संवाद, अमृतसर। Encounter In Punjab: पंजाब (Punjab) में पुलिस बदमाशों के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आ रही है जिसमें एक आरोपी की मौत हो गई है और वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसके साथ ही एक पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गया है।
Encounter In Amritsar[/caption]
Encounter In Amritsar[/caption]
आरोपी की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला अमृतसर ( Amritsar ) के रइया में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई है। पुलिस की कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इलाज के दौरान एक आरोपी की मौत हो गई। [caption id="attachment_93386" align="alignnone" width="1200"]
Encounter In Amritsar[/caption]
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
दरअसल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रईया नहर के पास नाकाबंदी कर हत्या केस में आरोपी दो बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो इस दौरान दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके चलते पुलिस द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई पुलिस द्वारा की फायरिंग में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। [caption id="attachment_93387" align="alignnone" width="1200"]
Encounter In Amritsar[/caption]