ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 23 June 2026

Encounter In Punjab: पंजाब के इस जिले में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, चली ताबड़तोड़ गोलियां; 2 गिरफ्तार

Encounter
Encounter
डेली संवाद, अमृतसर। Encounter In Punjab: पंजाब (Punjab) में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आ रही है। इस दौरान पुलिस द्वारा दो गैंगस्टरों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला अमृतसर (Amritsar) में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने मुठभेड़ और क्रॉस फायरिंग के बाद दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल और एक कार बरामद की गई है।

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

बता दे कि ये मुठभेड़ अमृतसर के खलचियां इलाके में हुई है। दरअसल पुलिस को संदिग्ध अपराधियों की गतिविधियों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की। [caption id="attachment_21795" align="aligncenter" width="1200"] Encounter In Amritsar Encounter In Amritsar[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पुलिस को देखते ही वाहन में सवार बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला, जिसके बाद दोनों ओर से क्रॉस फायरिंग हुई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो गैंगस्टरों को काबू कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनसे महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।