Sunday, 22 March 2026
पंजाब
Encounter in Jalandhar: जालंधर में पुलिस और सोनू खत्री गैंग के बीच मुठभेड़, मुख्य गुर्गा घायल
डेली संवाद, जालंधर।
Encounter in Jalandhar: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) के फोल्डीवाल इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब पंजाब पुलिस (Punjab Police) और कुख्यात सोनू खत्री गैंग के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई।
इस दौरान हुई क्रॉस-फायरिंग में गैंग का मुख्य गुर्गा कुलवंत सिंह उर्फ गोपा, जो नवांशहर का रहने वाला है, पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से दो अवैध पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
आरोपी के पास से मिली बाइक।[/caption]
10 से 12 राउंड गोलियां चलीं
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनू खत्री गैंग का सक्रिय सदस्य कुलवंत सिंह गोपा फोल्डीवाल इलाके में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस (Police) टीम ने इलाके को घेर लिया और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन गोपा ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से करीब 10 से 12 राउंड गोलियां चलीं। मुठभेड़ के दौरान एक गोली गोपा की टांग में जा लगी, जिससे वह मोटरसाइकिल से गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। [caption id="attachment_105732" align="aligncenter" width="1200"]
आरोपी के पास से मिली बाइक।[/caption]