Thursday, 25 December 2025
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, चली ताबड़तोड़ गोलियां, देखें Video
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है जिसके चलते इलाके में हड़कंप मच गया है। जालंधर के नूरपुर के पास पुलिस और गैंगस्टर गिरोह के सदस्यों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (
Jalandhar
) के बुलंदपुर के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि बुलंदपुर के पास पुलिस ने दो युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार बरामद किए हैं।
[caption id="attachment_97631" align="aligncenter" width="1200"]
Jalandhar Police Encounter News[/caption]
Jalandhar Police Encounter News[/caption]
Jalandhar Police Encounter News[/caption]
पुलिस और बदमाशों की बीच फायरिंग
इसके बाद पुलिस ने दोनों का पीछा किया। काफी दूर तक पीछा करने के बावजूद आरोपी नहीं रुके। इसी दौरान बुलंदपुर के पास दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं, जिसमें दोनों शूटर तेजी और हर्ष घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल बरामद की हैं।यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर
दरअसल, जालंधर के नूरपुर क्षेत्र के पास पुलिस और गैंगस्टर गिरोह के सदस्यों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हो गई। पुलिस जब दो आरोपियों को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची, तभी बदमाशों ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस और बदमाशों के बीच करीब 10 से 11 राउंड फायरिंग हुई। इस मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों को गोली लग गई, जिससे वे घायल हो गए। [caption id="attachment_97632" align="aligncenter" width="1200"]
Jalandhar Police Encounter News[/caption]