Saturday, 14 February 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Epstein Sex Scandal: एपस्टीन की वह दरिंदी गर्लफ्रैंड जिसने रची नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण की हैवानियत
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Epstein Sex Scandal: इस समय पूरी दुनिया में एपस्टीन स्कैंडल सनसनी मचाए हुए है। एपस्टीन (Epstein) और Maxwell Ghislain इनकी चर्चा आपने बहुत सुनी होगी…लेकिन रईसों की दुनिया में ग़रीबों की बेटियां किस तरह बेआबरू हो रही थी इसकी शानदार योजना Epstein और उसकी ख़ूबसूरत सहयोगी Maxwell ने बनाई…इन दोनों का शिकार युवावस्था की दहलीज़ पर खड़ी ज्यादातर वो बच्चियाँ बनीं जो अपने माता-पिता के झगड़ों या असफल वैवाहिक रिश्तों से उचाट थी।
Epstein Sex Scandal में ग़रीबी से परेशान होती लड़कियां थीं या फिर ऐसी लड़कियां जो नशे के चंगुल में फंसी होती थी। इनको सबसे पहले बहलाने फुसलाने की काम Maxwell करती। Maxwell दिखने में समझदार और रईस होने के साथ ही मिलनसार स्वभाव की थी। वो हाई स्कूल में पढने वाली नाबालिग ऐसे बच्चियों को खोजती फिर उनको Palm Beach के अपने आलीशान बंगले में चंद मिनट मसाज करने के बदले 200 डॉलर देने का प्रलोभन देती।
[caption id="attachment_97112" align="aligncenter" width="1200"]
Epstein Sex Scandal News[/caption]
Epstein File Donald Trump[/caption]
Epstein Sex Scandal News[/caption]
रईसज़ादों के हवस का शिकार
फिर जब वो बंगले में पहुंच जाती तब मसाज के नाम पर वो अनजान रईसज़ादों के हवस का शिकार बनती, जो लड़की शिकार बनती उसे फिर Maxwell समझाती कि अगर तुम अपने जैसी लड़कियों को लाओगी तब तुमको 200 डॉलर फिर मिलेंगी। इसी तरह एक के बाद एक Epstien और Maxwell ने नाबालिग लड़कियों के Sexual abuse का एक बड़ा और भयानक पिरामिड खड़ा कर दिय। जिसमें सैकड़ों बच्चियों का न सिर्फ़ दैहिक शोषण होता बल्कि उन्हीं बच्चियों के हाथों दूसरी तमाम लड़कियों को इस दलदल में धकेल दिया जाता था।यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
ये सब एक दो साल नहीं बल्कि 15 साल से भी ज्यादा वक्त तक चलता रहा। उसके खिलाफ सबसे पहली शिकायत दो बहनों ने 1998 में किया था..लेकिन अपनी पहुँच और पैसे के दम पर वो कानून से सालों साल खेलता रहा। Jeffrey Epstein शुरु से ही फ्रॉड किस्म का व्यक्ति था। पहले वो फ़र्ज़ी डिग्री दिखाकर Dolton Collage में teacher बन गया था..जबकि Maxwell के पिता ब्रिटेन के मैनेजमेंट रईस थे लेकिन कंगाल होने के बाद संदिग्ध हालात में मौत हो चुकी थी। [caption id="attachment_102118" align="aligncenter" width="1200"]
Epstein File Donald Trump[/caption]