ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 19 July 2025

Jalandhar News: हर धर्म मानवता की सेवा का संदेश देता- कुलतार सिंह संधवा

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा ने आज कहा कि दुनिया का हर धर्म मानवता की सेवा का संदेश देता है और मानवता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। होली ट्रिनिटी चर्च में डाइसिस ऑफ जालंधर ( Jalandhar ) के नए बिशप डा. जोस सेबेस्टियन के स्वागत में आयोजित एक धार्मिक समारोह में शामिल होते हुए, पंजाब विधानसभा अध्यक्ष स.संधवा ने कहा कि पंजाब महान गुरुओं, पीरों, पैगम्बरों और संतों की धरती है और यह धरती ईश्वर में आस्था रखने वालों का हर तरह से सम्मान करती है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम इस अवसर पर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार दीपक बाली, जालंधर सुधार ट्रस्ट की अध्यक्ष राजविंदर कौर थियाडा, पी.आर.टी.सी. के डायरेक्टर राजिंदर सिंह रिहाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर भी उपस्थित थे। ईसाई समुदाय द्वारा मानवता की सेवा में दिए जा रहे बहुमूल्य योगदान की सराहना करते हुए स. संधवा ने कहा कि ईसाई समुदाय ने न केवल पंजाब की प्रगति में योगदान दिया है, बल्कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस समुदाय द्वारा निभाई जा रही भूमिका भी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने भी राज्य के लोगों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए शुरू से ही स्वास्थ्य और शिक्षा को प्राथमिकता दी है और निरंतर सुधारों के माध्यम से इन दोनों क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव लाए है।