Sunday, 14 September 2025
पंजाब
Blast in Punjab: पंजाब में फिर से धमाका, पांच दिनों में 5 धमाके से लोगों में दहशत का माहौल
डेली संवाद, बठिंडा।
Blast in Punjab: पंजाब के बठिंडा (
Bathinda
) के गांव जीदा में आरोपित गुरप्रीत सिंह के घर पर बिखरे फड़े केमिकल व विस्फोटक से ब्लास्ट होने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। रविवार को बिखरे हुए केमिकल व विस्फोटक सामाग्री को हटाते समय दो ओर ब्लास्ट हुए है।
कोई जानी नुकसान या घायल नहीं
हालांकि, इस ब्लास्ट में कोई जानी नुकसान या घायल नहीं हुआ है, लेकिन रविवार को हुए ब्लास्ट के बाद गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया। ये धमाके उसी घर में हुए हैं जहां 3 दिन पहले एक घर में दो धमाके हुए थे। बताया जा रहा है कि आज जब फोरेंसिक यूनिट और बम निरोधक दल उस घर में जांच की तो अचानक दो और धमाके हुए।टीमों ने घर की तलाशी के लिए ड्रोन उतारे
इस दौरान किसी जनहानि की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार आज सुबह से ही मोबाइल फोरेंसिक साइंस यूनिट बठिंडा और बम निरोधक दल जीदा गांव में गुरप्रीत सिंह के घर की जांच कर रहे थे। दोपहर करीब 1.30-2 बजे घर में 2 और धमाके हुए। ऐसी भी जानकारी है कि टीमों ने घर की तलाशी के लिए ड्रोन उतारे हैं।यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि 11 सितंबर को जीदा गांव में 19 वर्षीय लॉ के छात्र गुरप्रीत सिंह द्वारा ऑनलाइन ऑर्डर किए गए सामान के साथ प्रयोग करते समय बम विस्फोट हो गया था।