ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 26 June 2025

Fake Baba Arrested: योग के नाम पर अय्याशी, पाखंडी बाबा के आश्रम से मिले सेक्स टॉयज-इंजेक्शन और वियाग्रा; पुलिस ने किया गिरफ्तार

डेली संवाद, छत्तीसगढ़। Fake Baba Arrested: पुलिस ने एक पाखंडी बाबा का पर्दाफाश किया है। दरअसल पुलिस ने एक पाखंडी बाबा के आश्रम में रेड कर उसको गिरफ्तार किया है। रेड के दौरान पुलिस ने उसके आश्रम से कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की है।

पाखंडी बाबा गिरफ्तार

मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की पवित्र नगरी डोंगरगढ़ ( Dongargarh ) में पुलिस ने एक पाखंडी बाबा को गिरफ्तार किया है। यह बाबा प्रज्ञागिरी पहाड़ी के पास अपना आश्रम बनाकर रह रहा था। पाखंडी की पहचान तरुण अग्रवाल उर्फ सोनू (45 साल) के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम दरअसल पुलिस को इस आश्रम के खिलाफ लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस को आश्रम में रेड के दौरान 2 किलो गांजा, सेक्स टॉय, नशीली गोलियां, वियाग्रा टेबलेट और इंजेक्शन मिले हैं।

पुलिस ने आश्रम को किया सील

बताया जा रहा है, तरुण 20 साल से गोवा में था, वहीं से उसने योग सिखा, वहां विदेशियों को योग सिखाता था, डोंगरगढ़ में पिछले डेढ़ साल से साधु के वेश में रह रहा है। डोंगरगढ़ में वह अपने आश्रम में विदेशी लोगों को योग सिखाता था। पुलिस ने आश्रम को सील कर दिया है।

विदेशी पर्यटकों को सिखाता योग

वहीं पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने पूछताछ में जानकारी दी है कि वह डोंगरगढ़ का स्थाई निवासी है। उसने 20 वर्षों तक गोवा में रहकर उसने योगाश्रम चलाया। जिसमें विदेशी पर्यटकों को योग सिखाया जाता था।

100 से अधिक देशों की यात्रा

पुलिस के अनुसार, उसने बताया कि वह 100 से अधिक देशों की यात्रा कर चुका है। 10 से अधिक एनजीओ संस्था का डायरेक्टर है। आरोपी के पास अलग-अलग देश के योग के सर्टिफिकेट भी है। बताया जा रहा है कि वह 2 साल पहले डोंगरगढ़ आया था। इसी दौरान उसने आश्रम के लिए जमीन खरीदी थी।