Thursday, 18 June 2026
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर में फर्जी सरकारी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़, खुद को अधिकारी बताकर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर (Jalandhar) में पुलिस ने फर्जी अफसर बनकर ठगी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला डॉक्टर, पुलिस इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और एएसआई जैसी सरकारी नौकरियां दिलाने का झांसा देती थी।
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो खुद को बड़ी प्रशासनिक अधिकारी बताकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर रही थी। आरोपी महिला पूजा ठाकुर जालंधर हाइट्स-3 में रहती थी और डॉक्टर, पुलिस इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और एएसआई जैसी सरकारी नौकरियां दिलाने का झांसा देती थी।
फर्जी अफसर बनकर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार[/caption]
मोटी रकम वसूली
पुलिस ने बताया कि एजीआई के डॉक्टर मनमहक की ओर से शिकायत मिली थी। शिकायत में बताया गया कि पूजा ठाकुर ने गृह मंत्रालय में जान-पहचान का दावा करते हुए उनके करीबियों को सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और इसके बदले मोटी रकम वसूली। [caption id="attachment_21419" align="aligncenter" width="1200"]
फर्जी अफसर बनकर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार[/caption]