ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 30 June 2026

Jalandhar News: जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 6 महीने से रेलवे कर्मचारियों पर झाड़ रहा था रौब

Arrested
Arrested
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर खुद को रेलवे विजिलेंस इंस्पेक्टर बताकर वीआईपी ट्रीटमेंट लेने और रेलवे कर्मचारियों पर रौब जमाने वाले एक शातिर युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान जावेद अली के रूप में हुई है, जो पिछले करीब छह महीनों से फिरोजपुर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर फर्जी अधिकारी बनकर घूम रहा था। जानकारी के मुताबिक, जावेद अली खुद को रेलवे विजिलेंस अधिकारी बताकर चेकिंग स्टाफ के साथ ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर निरीक्षण करता था। वह जालंधर, फगवाड़ा, कपूरथला और लुधियाना के बुकिंग काउंटरों तक पहुंचकर कर्मचारियों पर अधिकार जताता था।

एसी कोच में मुफ्त यात्रा करता आरोपी

इतना ही नहीं, वह इस फर्जी पहचान के सहारे एसी कोच में मुफ्त यात्रा करने और विशेष सुविधाएं लेने का भी आदी था। हाल ही में जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर उसकी गतिविधियां कर्मचारियों को संदिग्ध लगीं। स्टाफ ने तुरंत इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी। [caption id="attachment_22326" align="aligncenter" width="1200"] रेलवे का फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर गिरफ्तार Fake Vigilance Inspector Javed Ali[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मौके पर पहुंचे कमर्शियल मूवमेंट इंस्पेक्टर ने जब आरोपी से आधिकारिक रेलवे पहचान पत्र मांगा, तो वह घबरा गया और कोई वैध आईडी पेश नहीं कर सका। इसके बाद उसकी सच्चाई सामने आ गई। मामले की जानकारी मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। शुरुआती जांच में पता चला कि जावेद अली पहले भी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर इसी तरह फर्जी रेलवे अधिकारी बनकर लोगों को ठगने के आरोप में पकड़ा जा चुका है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आरोपी इस बार अमृतसर से वीआईपी ट्रीटमेंट लेते हुए जालंधर कैंट पहुंचा था और यहां से मुफ्त में एसी कोच के जरिए लुधियाना जाने की तैयारी में था।

कानूनी कार्रवाई शुरू

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी पहचान का इस्तेमाल और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना के बाद फिरोजपुर मंडल ने सभी रेलवे कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।