ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 23 July 2026

Gold-Silver Price: सोने-चांदी के दाम में गिरावट, MCX पर सोना रु473 और चांदी रु462 हुई सस्ती

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price
डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: भारत में गुरुवार 23 जुलाई को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी दोनों में कमजोरी के साथ कारोबार हुआ। सोने की कीमत में रु473 की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद सोना रु1,45,207 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी भी रु462 टूटकर रु2,26,536 प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिला। सोना 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ करीब 4,131 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी 0.26 प्रतिशत गिरकर 60.18 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। [caption id="attachment_18098" align="aligncenter" width="1200"] Gold-Silver Price Gold-Silver Price[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बावजूद वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में बड़ी तेजी नहीं देखी जा रही है। हालांकि, निवेशकों की खरीदारी बढ़ने से पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में मजबूती आई थी। पिछले दो कारोबारी सत्रों में करीब 3 प्रतिशत की बढ़त के बाद अब सोना 4,130 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है।
  • राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत करीबरु1,46,570 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि 22 कैरेट सोना रु1,34,460 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
  • मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव करीब रु1,46,520 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव रु1,34,310 प्रति 10 ग्राम है। वहीं, पटना में 24 कैरेट सोना करीब रु1,46,500 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
  • चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु जैसे शहरों में भी सोने की कीमतें लगभग समान बनी हुई हैं। यहां 24 कैरेट सोना करीब रु1,46,520 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना रु1,34,310 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।

चांदी के ताजा भाव

देश के ज्यादातर शहरों में चांदी की कीमतों में आज कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना, लखनऊ, मेरठ, नोएडा, गुरुग्राम, चंडीगढ़, जयपुर और लुधियाना समेत कई शहरों में चांदी का भाव करीब रु2,400 प्रति 10 ग्राम, रु24,000 प्रति 100 ग्राम और रु2,40,000 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।