ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 04 February 2026

Income Tax Raid: शहर में एक साथ कई ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज

डेली संवाद, फरीदाबाद। Income Tax Raid: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शहर के अलग-अलग 6 से 8 ठिकानों पर आयकर विभाग (Income Tax Department) द्वारा रेड की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा के जिला फरीदाबाद ( Faridabad ) के अलग-अलग 6 से 8 ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमें छापेमारी कर रही है। इनमें स्कूल संचालक, कोयला व्यापारी, सिक्योरिटी एजेंसी के मालिक, पेट्रोल पंप मालिक सहित अन्य के ठिकाने शामिल हैं। [caption id="attachment_101448" align="aligncenter" width="1200"] Income Tax Raid Income Tax Raid[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

बता दे कि सुबह करीब 6 बजे ही फरीदाबाद में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कई टीमें पुलिस बल के साथ शहर में पहुंची। शहर में आने के बाद इन टीमों के सदस्यों को अलग-अलग ठिकानों पर डिप्लाय किया गया। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से एक साथ पहली बार इतनी बड़ी रेड की जा रही है। जिन जगहों पर छापेमारी की जा रही है। उनमें एनआईटी स्थित हिंदुस्तान सिक्योरिटी का ऑफिस और सेक्टर 21 में निवास शामिल है। इसके अलावा सेक्टर सेक्टर 17 और सेक्टर 28, नहर पार इलाके के कई स्कूल शामिल है। सूत्रों के मुताबिक 6 से 8 ठिकानों पर आईटी की टीमें छापेमारी कर रही है।