Wednesday, 07 January 2026
उत्तर प्रदेश
UP News: 20.15 लाख किसानों से की गई ‘खेत की बात’
डेली संवाद, लखनऊ।
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर किसान पाठशाला लगाकर किसानों को आधुनिक खेती, सरकार की योजनाओं व खेती में नवाचार के लिए नियमित रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। कृषि विभाग के तत्वावधान में इस वर्ष भी किसानों को प्रशिक्षण दिया गया।
यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
‘खेती की बात खेत पर’ थीम के साथ किसान पाठशाला 8.0 रबीः (2025-26) हुई। इसमें 20.15 लाख किसानों को प्रशिक्षित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (
Yogi Adityanath
) ने 12 दिसंबर को पद्मश्री किसान रामसरन वर्मा के गांव दौलतपुर, बाराबंकी से किसान पाठशाला का शुभारंभ किया था।