ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 05 March 2025

Farmers Protest: पुलिस का बड़ा एक्शन, किसान नेता जोगिंदर सिंह को किया गिरफ्तार

Farmers Protest: पुलिस का बड़ा एक्शन, किसान नेता जोगिंदर सिंह को किया गिरफ्तार

डेली संवाद,चंडीगढ़। Farmers Protest: पंजाब सरकार (Punjab Government) के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के दौरान बीकेयू उगराहां के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां को संगरूर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

जोगिंदर सिंह उगराहां घराचोन गांव की अनाज मंडी में पहुंच रहे थे जहां बड़ी संख्या में किसान जमा थे। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वहीं किसानों कहना है कि अगर जोगिंदर सिंह कलेक्शन नहीं छोड़ेंगे तो थाने के सामने प्रदर्शन किया जाएगा।

इस मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंधेर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने पंजाब सरकार पर किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन के लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सीएम को आंदोलनकारी किसानों पर दबाव बनाने की बजाय किसान संगठनों से बात करनी चाहिए और समाधान निकालना चाहिए।

पुलिस ने सटे सारे बॉर्डर सील कर दिए

बता दे कि संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) आज, 5 मार्च से चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में अनिश्चितकालीन धरना लगाएगा। किसानों ने ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर मोहाली से चंडीगढ़ में घुसने का ऐलान किया है। किसान MSP की गारंटी के कानून समेत 13 मांगों को लेकर यह प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि अभी तक उन्हें चंडीगढ़ प्रशासन से धरने की परमिशन नहीं मिली है। इसे देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब से सटे सारे बॉर्डर सील कर दिए हैं।