Thursday, 12 March 2026
जम्मू-कश्मीर
Farooq Abdullah: पूर्व मुख्यमंत्री पर फायरिंग, साथ चल रहे डिप्टी सीएम को लगी गोली, मचा हड़कंप
डेली संवाद, जम्मू।
Farooq
Abdullah
Jammu
Attack News Update:
जम्मू के ग्रेटर कैलाश क्षेत्र में बुधवार रात एक विवाह समारोह के दौरान जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला (
Farooq
Abdullah
) फायरिंग की कोशिश की गई। हालांकि, उनके सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से यह हमला विफल हो गया और फारूक अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए। इस घटना में उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी को गोली के छर्रे लगने से हल्की चोट आई है।
घटना उस समय हुई जब फारूक अब्दुल्ला
(Farooq Abdullah)
, उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी (
Surinder
Choudhary
) और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार नासिर असलम वानी जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके स्थित रायल पार्क बैंक्वेट हॉल में एक वरिष्ठ वकील की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। समारोह के दौरान अचानक एक व्यक्ति पीछे से आया और अपने लाइसेंसी हथियार से फारूक अब्दुल्ला को निशाना बनाने का प्रयास किया।