ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 16 August 2025

Accident News: परिवार के इकलौती संतान की मौत, घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल

डेली संवाद, फतेहाबाद। Accident News: पंजाब के फतेहाबाद जिले (Fatehabad) के भूना शहर निवासी आढ़ती के इकलौते बेटे की जालंधर ( Jalandhar ) में रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। वह अपने दो दोस्तों के साथ शनिवार सुबह जिम के लिए जा रहे थे। बाइक के आगे अचानक आगे कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में एक्सीडेंट हो गया।

LPU में था BSC फाइनल ईयर का स्टूडेंट

सूचना पाकर भूना से परिजन जालंधर पहुंचे। मृतक भाजपा (BJP) नेता नंदलाल कंबोज का भतीजा था। जालंधर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम भूना के पूर्व सरपंच एवं मृतक के चाचा सुरेश कंबोज ने बताया कि उनके भाई मदन कंबोज का इकलौता बेटा अर्पित कंबोज जालंधर में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में बीएससी फाइनल ईयर का स्टूडेंट था। वह यूनिवर्सिटी के सामने ही फ्लैट लेकर किराए पर रहता था। [caption id="attachment_81891" align="aligncenter" width="1200"] Arpit died in a road accident in Jalandhar Arpit died in a road accident in Jalandhar[/caption]

दो दोस्तों के साथ निकला जिम के लिए

सुरेश कंबोज ने बताया कि आज सुबह करीब 4:30 बजे वह अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर Gym जा रहा था। अर्पित ही बाइक चला रहा था। इसी दौरान एक कुत्ता बाइक के आगे आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक नीचे गिर गई। इससे अर्पित का सिर डिवाइडर से टकरा गया। इससे अर्पित की मौत हो गई, जबकि उसने दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। [caption id="attachment_5519" align="aligncenter" width="800"] died died[/caption]

माता-पिता के सिर्फ एक ही संतान

सुरेश कंबोज ने बताया कि अर्पित 12वीं पास करने के बाद बीएससी करने के लिए तीन साल पहले जालंधर गया था। वहां उसका एलपीयू में दाखिला करवाया था। वह छुटिट्यों में भूना आता था। सुरेश के अनुसार, उनके भाई मदन की इकलौती संतान ही अर्पित था। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। अर्पित कंबोज भूना की श्रीगोपाल कृष्ण गोशाला के प्रधान और भाजपा नेता नंदलाल कंबोज के चचेरे भाई का बेटा था। नंदलाल विभिन्न संस्थाओं से जुड़े हुए सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

शांत स्वभाव का अनुशासित युवक था अर्पित

परिजनों व जानकारों के अनुसार, अर्पित बेहद शांत स्वभाव और अनुशासन प्रिय युवक था। वह बेहद शालीनता के साथ रहता था। वह बेहद डाउन टू अर्थ था। सबसे मिलनसार होकर बात करता था।