Wednesday, 15 April 2026
पंजाब
Bus Accident: पंजाब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 7 लोगों की मौत और कई गंभीर घायल, देखें Video
डेली संवाद, फतेहगढ़ साहिब।
Bus Accident: पंजाब से बड़ी बुरी खबर सामने आ रही है। श्रद्धालुओं से भरी बस के साथ भयानक हादसा होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई है जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक फतेहगढ़ साहिब (
Fatehgarh Sahib
) में श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई है जिसमें 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 21 घायल हुए है। घायलों में बच्चों के साथ महिलाएं भी शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।