Friday, 14 August 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में भयानक सड़क हादसा, टायर फटने से बेकाबू कार तालाब में गिरी, दो दोस्तों की मौत
डेली संवाद, फतेहगढ़ साहिब। Punjab News: पंजाब में भयानक हादसे की खबर सामने आ रही है। खबर है कि कि भीषण सड़क हादसा हो गया है जिसमें दो युवकों की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशी के माहौल को गम में बदल दिया। चंडीगढ़ रोड पर गांव अत्तेवाली के पास एक कार का अचानक टायर फट गया। इसके बाद कार बेकाबू होकर बिजली के खंभे से टकराई और सड़क किनारे बने गहरे तालाब में जा गिरी।
दो युवकों की मौत
हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सरहिंद के आदर्श नगर निवासी माधव कुमार और हरीश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आदर्श नगर के चार दोस्त दो अलग-अलग होंडा सिटी कारों में सवार होकर अपने दोस्त हर्षित की बहन के घर आयोजित कार्यक्रम में गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी दोस्त वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान गांव अत्तेवाली के नजदीक हरीश कुमार द्वारा चलाई जा रही कार का टायर अचानक फट गया। टायर फटने के बाद कार अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में बिजली के खंभे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क किनारे स्थित गहरे तालाब में जा गिरी।
पुलिस टीम मौके पर पहुंचे
हादसे की सूचना मिलते ही थाना फतेहगढ़ साहिब के प्रभारी अशोक कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। तालाब में कार गिरने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।