Thursday, 11 June 2026
एजुकेशन
St Soldier News: भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थी बन सहारा निभाई सामाजिक जिम्मेदारी
डेली संवाद, जालंधर।
St Soldier News: भीषण गर्मी के इस मौसम में जहां इंसानों के साथ-साथ पक्षियों को भी पानी और भोजन की कमी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, खांबड़ा के विद्यार्थियों ने अपने घरों में संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए पक्षियों के लिए दाना- पानी की व्यवस्था की।
इस विशेष गतिविधि के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए मिट्टी के बर्तन रखे, जिनमें स्वच्छ पानी और दाना भरा। विद्यार्थियों ने पक्षियों के संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में भी जागरूकता संदेश दिए।
ग्रुप चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में दया, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं।
ग्रुप चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में दया, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं।