ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 31 October 2026

Festival Special Trains: त्योहारों पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने घोषित की दो जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

Festival Special Trains: त्योहारों पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने घोषित की दो जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

डेली संवाद, कटिहार। Festival Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने दो जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इनमें एक ट्रेन पंजाब के लुधियाना से बिहार के पूर्णिया और दूसरी झारखंड के टाटानगर से बिहार के लाभा के बीच चलाई जाएगी।

इन स्पेशल ट्रेनों से पंजाब और झारखंड में काम करने वाले बिहार के प्रवासियों को घर पहुंचने में सुविधा मिलेगी। कटिहार रेलमंडल के सीनियर डीसीएम सह जनसंपर्क अधिकारी अनूप कुमार सिंह ने ट्रेनों के परिचालन की जानकारी दी है।

लुधियाना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 5 और 9 नवंबर को चलेगी

रेलवे की ओर से ट्रेन नंबर 04660/04659 लुधियाना-पूर्णिया फेस्टिवल स्पेशल चलाई जाएगी।

लुधियाना से प्रस्थान: ट्रेन नंबर 04660, 5 और 9 नवंबर को दोपहर 12 बजे लुधियाना से रवाना होगी।

पूर्णिया आगमन: अगले दिन रात 9:30 बजे पूर्णिया पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें: मैरिटन होटल को अवैध बताकर खाली करवाने वाले नगर निगम के अफसर हुए 'लाचार'

पूर्णिया से वापसी: ट्रेन नंबर 04659, 6 और 10 नवंबर को रात 11:30 बजे पूर्णिया से रवाना होगी।

लुधियाना आगमन: तीसरे दिन सुबह 6:50 बजे लुधियाना पहुंचेगी।

इस ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। रास्ते में अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, खगड़िया, सहरसा और बनमनखी समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव होगा।

टाटानगर-लाभा स्पेशल के लगेंगे तीन फेरे

दूसरी ट्रेन नंबर 08181/08182 टाटानगर-लाभा दीवाली एवं छठ स्पेशल के रूप में चलाई जाएगी। यह ट्रेन 5 से 20 नवंबर के बीच कुल तीन फेरे लगाएगी।

टाटानगर से प्रस्थान:

  • ट्रेन नंबर 08181 प्रत्येक गुरुवार को 5 से 19 नवंबर के बीच चलेगी।

  • टाटानगर से दोपहर 1 बजे रवाना होगी।

  • अगले दिन सुबह 4:50 बजे लाभा पहुंचेगी।

लाभा से वापसी:

  • ट्रेन नंबर 08182 प्रत्येक शुक्रवार को 6 से 20 नवंबर के बीच चलेगी।

  • लाभा से सुबह 5:20 बजे रवाना होगी।

  • उसी दिन रात 11:50 बजे टाटानगर पहुंचेगी।

  • इस ट्रेन में स्लीपर, एसी और सामान्य श्रेणी के कुल 20 आईसीएफ कोच होंगे।

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

टाटानगर-लाभा स्पेशल ट्रेन का ठहराव मुरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, चित्तरंजन, जसीडीह, झाझा, किउल, न्यू बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया और कटिहार सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को सफर के लिए अतिरिक्त विकल्प मिल सकेंगे।