Wednesday, 24 December 2025
पंजाब
Punjab News: वित्त मंत्री ने जेल विभाग में 532 पदों के लिए भर्ती को दी मंजूरी
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: जेल सुरक्षा को मजबूत करने तथा प्रशासनिक कुशलता में सुधार करने के लिए पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज पंजाब जेल विभाग के लिए 532 कर्मचारियों की सीधी भर्ती को आधिकारिक तौर पर मंजूरी दे दी है। इस भर्ती अभियान के तहत 475 वार्डर और 57 मैट्रन भर्ती किए जाएंगे।
Harpal Singh Cheema[/caption]
532 पद भरे जाएंगे
यह जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ( Harpal Singh Cheema ) ने बताया कि ये 532 पद अधीनस्थ सेवाएं चयन (एसएसएस) बोर्ड के द्वारा भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया पहले से चल रही 451 वार्डर और 20 मैट्रनों की भर्ती के साथ-साथ ही चलेगी, जो पहले से ही बोर्ड के द्वारा प्रक्रिया के अधीन है। उन्होंने कहा कि स्वीकृत भर्ती में सात वार्डर पद भी शामिल हैं जो 31 दिसंबर, 2026 तक सेवामुक्ति के कारण खाली होने की उम्मीद है। [caption id="attachment_80068" align="aligncenter" width="1200"]
Harpal Singh Cheema[/caption]