Wednesday, 15 October 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब में SBI बैंक में लगी भयानक आग, इधर-उधर भागे लोग
डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News:
पंजाब (Punjab) में SBI बैंक में आग लगने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के जिला अमृतसर (Amritsar) में SBI की शाखा में अचानक आग लग गई जिससे वहां हड़कंप मच गया।
SBI की शाखा में आग
मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर ( Amritsar ) के कटरा जयमल सिंह बाजार में आज सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की एक शाखा में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आने से बैंक का फर्नीचर, दस्तावेज और अन्य सामान जल गया।