Sunday, 10 August 2025
पंजाब
Firing in Punjab: पंजाब में इन्फ्लुएंसर के घर पर गोलीबारी, पाकिस्तानी डॉन से मिल रही थी धमकी; CCTV में कैद हुई घटना
डेली संवाद, होशियारपुर।
Firing in Punjab: पंजाब के होशियारपुर (
Hoshiarpur
) में हुसैनपुर के मॉडल टाउन इलाके में बीत रात को अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने मशहूर समाजसेवी और यूट्यूबर सैम हुसैनपुरी (Sam Hussainpuri) के घर के बाहर फायरिंग की। घटना रात करीब 12:45 बजे की है। दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और घर के गेट पर दो राउंड गोलियां चलाने के बाद फरार हो गए।
[caption id="attachment_71036" align="aligncenter" width="800"]
Firing[/caption]
YouTuber Sam Hussainpuri[/caption]
CCTV[/caption]
Firing[/caption]
सैम ने पुलिस की सुरक्षा पर उठाए सवाल
वारदात पास के एक CCTV कैमरे में कैद हुई है। इसमें दोनों आरोपी घटना को अंजाम देकर भागते नजर आ रहे हैं।जानकारी अनुसार, सैम हुसैनपुरी को पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी की तरफ से चेतावनी दी गई थी कि जालंधर की तरह उनके घर पर भी ग्रेनेड हमला किया जाएगा। इस धमकी के बाद हुसैनपुर पुलिस ने उन्हें सुरक्षा के तौर पर दो गनमैन मुहैया कराए थे।यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए
सैम का आरोप है कि उन्हें जो दो गनमैन दिए गए हैं, उनमें से एक पुलिसकर्मी की टांग खराब है और वह ड्यूटी सही तरह से नहीं निभा पाता। उन्होंने पंजाब सरकार और पुलिस से मांग की है कि उन्हें फिट और प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मी दिए जाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। [caption id="attachment_81209" align="aligncenter" width="1200"]
YouTuber Sam Hussainpuri[/caption]
गोलियों की आवाज से टूटी नींद
सैम ने बताया कि फायरिंग के वक्त वह अपने घर में सो रहे थे। अचानक गोलियों की आवाज सुनकर जब वह बाहर आए तो गेट के पास दो खोखे पड़े थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मॉडल टाउन पुलिस ने खोखे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।जांच तेज, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
मॉडल टाउन पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में ले ली है और हमलावरों की पहचान की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले में शहजाद भट्टी के धमकी वाले एंगल को भी जांच में शामिल कर रही है, क्योंकि फायरिंग का तरीका और पहले दी गई चेतावनी में समानता पाई जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस वारदात के पीछे किसी बड़ी गैंग की संलिप्तता हो सकती है, क्योंकि सैम हुसैनपुरी का नाम पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी डॉन के टारगेट लिस्ट में था। [caption id="attachment_16369" align="aligncenter" width="800"]
CCTV[/caption]