Tuesday, 30 December 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब में ज्वैलरी शॉप पर फायरिंग, चेन बेचने के बहाने अंदर घुसे बदमाश
डेली संवाद, अमृतसर।
Punjab News: पंजाब में अपराध के मामले बढ़ते जा रहे है आए दिन गोलीबारी, लूट और चोरी की वारदातें सामने आती रहती है। ऐसा ही एक घटना सामने आ रही है। खबर है कि लूट इरादे से सुनार की दुकान में फायरिंग की गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला अमृतसर (
Amritsar
) के बटाला रोड इलाके में एक सुनार की दुकान पर लूट के इरादे से घुसे दो युवकों ने फायरिंग कर दी। दुकान मालिक ने सूझबूझ से और आसपास एकत्रित हुए लोगों की मदद से एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया जबकि दूसरा फरार हो गया।
इलाके में दहशत का माहौल
इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर ज्वैलरी शॉप पर पहुंचे। दोनों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। आरोपियों ने चांदी की चेन बेचने का बहाना बनाया।