Saturday, 14 March 2026
हरियाणा
Money Exchange Firing: दिनदहाड़े मनी एक्सचेंज सेंटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल
डेली संवाद, पानीपत।
Money Exchange Firing: मनी एक्सचेंज सेंटर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि दिनदहाड़े एक मनी एक्सचेंज सेंटर पर अंधाधुंध फायरिंग हुई है जिसके इलाके में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा के पानीपत (
Panipat
) के असंध रोड पर शनिवार को दिनदहाड़े एक मनी एक्सचेंज सेंटर पर अंधाधुंध फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत मचा दी। बाइक सवार बदमाशों ने अनेजा पेट्रोल पंप के सामने स्थित दुकान के बाहर करीब आधा दर्जन राउंड फायरिंग की और फिर मौके से फरार हो गए।