ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 30 August 2026

Firing News: पंजाब में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, AAP नेता को गोलियों से भूना; मचा हड़कंप

Firing News: पंजाब में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, AAP नेता को गोलियों से भूना; मचा हड़कंप

डेली संवाद, फिरोजपुर/फाजिल्का। Firing News: पंजाब के फिरोजपुर जिले के कस्बा ममदोट में रविवार सुबह गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई। नकाबपोश हमलावरों ने गोलीबारी कर आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े नेता गुरप्रीत सिंह की हत्या कर दी।

इस हमले में एक अन्य व्यक्ति हरप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आगे रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, बाइक पर आए नकाबपोश हमलावरों ने कार में बैठे लोगों और आसपास मौजूद अन्य लोगों पर गोलियां चला दीं।

एक गंभीर घायल, अस्पताल से किया गया रेफर

गोलीबारी की इस घटना में 45 वर्षीय गुरप्रीत सिंह को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।सिविल अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार, रविवार सुबह करीब 8 बजे दो घायल व्यक्तियों को अस्पताल लाया गया था।

इनमें गुरप्रीत सिंह की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। वहीं दूसरे घायल हरप्रीत सिंह को भी गोलियां लगी थीं। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया।

AAP leader shot dead in Ferozepur

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही फिरोजपुर के एसएसपी भूपिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

एसएसपी के अनुसार, पुलिस को प्राथमिक जांच में कुछ अहम सुराग मिले हैं और आरोपियों की पहचान किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, जांच के हित में पुलिस ने अभी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।

चुनावी रंजिश के एंगल से जांच

पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में चुनावी रंजिश को इस वारदात की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही गोलीबारी के पीछे की असली वजह और पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।