Tuesday, 03 March 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
US Firing: अमेरिका में चली ताबड़तोड़ गोलियां, भारतीय मूल की छात्रा समेत चार लोगों की मौत
डेली संवाद, टेक्सास।
US Firing: अमेरिका (America) में एक बार फिर गोलीबारी की खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमेरिका के टेक्सास में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है जिसमें भारतीय छात्रा समेत चार लोगों की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका (America) के टेक्सास (
Texas
) राज्य की राजधानी ऑस्टिन में हुई गोलीबारी में भारतीय मूल की 21 वर्षीय छात्रा सविता शान समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 14 अन्य घायल हो गए। अमेरिकी अधिकारियों ने मृतकों में शान की पहचान की पुष्टि की है।
[caption id="attachment_103956" align="alignnone" width="1200"]
फायरिंग में भारतीय छात्रा की मौत[/caption]
Firing In USA[/caption]
फायरिंग में भारतीय छात्रा की मौत[/caption]
सविता शान की मौत
बता दे कि रविवार को वेस्ट सिक्स्थ स्ट्रीट पर एक भीड़भाड़ वाले एंटरटेनमेंट डिस्ट्रिक्ट में एक गनमैन ने फायरिंग कर दीं, जिसमें ऑस्टिन की रहने वाली भारतीय-अमेरिकी छात्रा सविता शान की मौत हो गई। सविता शान यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास एट ऑस्टिन में डुअल-डिग्री सीनियर थीं।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
पुलिस के अनुसार, 53 वर्षीय हमलावर नडियागा डियाग्ने, जो सेनेगल मूल का अप्रवासी था, ने शहर के एक बीयर गार्डन के बाहर अपनी कार खड़ी की और आंगन में बैठे लोगों पर पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद वह कार से बाहर निकला और राहगीरों पर राइफल से गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मौके पर ही मार गिराया। [caption id="attachment_103957" align="alignnone" width="1200"]
Firing In USA[/caption]