Wednesday, 29 April 2026
पंजाब
Firing In Punjab: पंजाब में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक घायल
डेली संवाद, बठिंडा।
Firing In Punjab: पंजाब में गोलीबारी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन फायरिंग जैसी घटनाएं सामने आती रहती है। ऐसी ही एक घटना सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में एक बार फिर गोली चली है जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला बठिंडा (Bathinda) में गोलियां चली है जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। मामला बठिंडा के गांव गुरुसर सैणेवाला का बताया जा रहा है। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।