ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 30 June 2026

Firing In Punjab: पंजाब में सरपंच के घर बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

Firing In Punjab
Firing In Punjab
डेली संवाद, गुरदासपुर। Firing In Punjab: पंजाब में गोलियां चलने के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन फायरिंग की घटनाएं सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि सरपंच के घर फायरिंग हुई है। गुरदासपुर (Gurdaspur) जिले के थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत गांव चोर सिद्धवां में देर रात उस समय दहशत फैल गई जब मौजूदा सरपंच मनजिंदर सिंह के घर पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में डर और तनाव का माहौल बन गया है।

आरोपी मौके से फरार

जानकारी के अनुसार, देर रात दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर सरपंच के घर पहुंचे। इनमें से एक युवक बाइक से उतरकर घर के मुख्य गेट के सामने खड़ा हुआ और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

घटना के बाद पुलिस ने मौके से चार खाली खोल बरामद किए हैं, जबकि घर के मुख्य गेट पर गोलियों के दो निशान पाए गए हैं। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस और डीएसपी शाहबाज सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। सरपंच मनजिंदर सिंह ने बताया कि वह रात करीब 12 बजे घर पहुंचे थे और करीब डेढ़ बजे कुछ आवाजें सुनी थीं, लेकिन उन्होंने इसे पटाखों की आवाज समझकर नजरअंदाज कर दिया। सुबह जब वे उठे तो घर के अंदर गोलियों के खाली खोल पड़े मिले, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

कोई निजी दुश्मनी नहीं

सरपंच ने यह भी बताया कि उन्हें कभी किसी तरह की फिरौती की कॉल नहीं आई और न ही किसी से उनकी कोई निजी दुश्मनी है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।