ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 17 June 2026

Firing In Punjab: पंजाब में जमीन विवाद को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, 6 लोग घायल, मची अफरा-तफरी

Firing In Punjab
Firing In Punjab
डेली संवाद, गुरदासपुर। Firing In Punjab: पंजाब (Punjab) में एक बार फिर गोलियां चलने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में जमीनी विवाद को लेकर गोलियां चली है जिसमें 6 लोग घायल हो गए है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला गुरदासपुर (Gurdaspur) के गांव दुलट में जमीनी विवाद को लेकर गोलियां चली है। बताया जा रहा है कि एक किसान परिवार का अपने ही परिवार के साथ साझे की ज़मीन को लेकर हुए खेतों में हंगामा हो गया।

खूनी झड़प में बदला झगड़ा

बताया जा रहा है कि इस जमीन को लेकर दोनों पक्षों में पहले से ही झगड़ा था और आज जब दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो गाली-गलौज से शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गया। एक पक्ष ने फायरिंग भी की, जिससे एक व्यक्ति को गोली लगने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस झगड़े में एक पक्ष के चार और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है यहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करनी शुरू कर दी है।