ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 08 August 2026

Punjab News: पंजाब में 5 गोलियां मारकर युवक की हत्या, परिवार का था इकलौता बेटा

Punjab News: पंजाब में 5 गोलियां मारकर युवक की हत्या, परिवार का था इकलौता बेटा

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब में एक बार फिर गोलियां चलने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में 5 गोलियां मारकर युवक की हत्या कर दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना में हमलावारों ने 5 गोलियां मारकर युवक की हत्या कर दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी समने आया है। जिसमें आरोपी फायरिंग करते हुए दिख रहे हैं।

इलाके में दहशत का माहौल

मृतक की पहचान हरजिंदर सिंह (25) के रूप में हुई है। वारदात के वक्त वह अकेला था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना सुभाष नगर और सुंदर नगर इलाके में रात करीब 11:30 बजे हुई। बताया जा रहा है हरजिंदर सिंह रात के समय अपने एक दोस्त की एक्टिवा को उसके पास छोड़ने गया था। इसी दौरान वहां एक कार में सवार होकर 5 से 6 लोग आए। इन लोगों ने पहले उसे बुरी तरह पीटा।

हरजिंदर सिंह की मौके पर मौत

इसके बाद माहौल पूरी तरह से गरमा गया और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। फायरिंग में हरजिंदर सिंह की मौके पर मौत हो गई। हरजिंदर अपने घर का इकलौता कमाने वाला था।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जांच करनी शुरू कर दी है