ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 28 March 2026

Firing In Punjab: पंजाब में ब्लिंकिट ऑर्डर के विवाद को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक घायल

Firing In Punjab
Firing In Punjab
डेली संवाद, लुधियाना। Firing In Punjab: पंजाब में एक बार फिर गोलियां चलने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में ब्लिंकिट ऑर्डर को लेकर विवाद के बाद फायरिंग हुई है जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना ( Ludhiana ) के ताजपुर रोड स्थित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में चिप्स-कुरकुरे की डिलीवरी देने आए ब्लिंकिट के डिलीवरी बॉय से बहस के बाद डिलीवरी लेने वाला युवक मौके पर मौजूद दूसरे युवक से भिड़ गया।

दोनों के बीच जोरदार बहस

इसके बाद दोनों के बीच जोरदार बहस हुई। बाद में डिलीवरी लेने वाला युवक अपने दोस्तों के साथ लौटा और दूसरे युवक के घर पर फायरिंग कर दी। युवक ने घर पर 4 से 5 गोलियां चलाईं और मौके से भाग गया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं इस दौरान एक गोली घर के पास मौजूद एक व्यक्ति के लगी। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। टीम को मौके से गोलियों के 2 खोल बरामद किए हैं। अब CCTV में देखकर आरोपी की पहचान की जा रही है।