Sunday, 25 January 2026
पंजाब
Firing in Punjab: अकाली नेता पर फायरिंग, इनोवा की खिड़की में लगी गोली; बाल-बाल बचे
डेली संवाद, लुधियाना।
Firing in Punjab: लुधियाना जिले के दोराहा क्षेत्र में अकाली दल (Akali Dal) वारिस पंजाब दे के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह चीमा पर फायरिंग किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। यह घटना उस समय हुई जब जसवंत सिंह चीमा
लुधियाना (Ludhiana)
से अपनी इनोवा कार में सवार होकर दोराहा लौट रहे थे।
रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया और दोराहा के गुरथली पुल के पास उन पर गोली चला दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरथली पुल के समीप बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने चीमा की कार को रोकने की कोशिश की। रात का समय और रास्ते में अंधेरा होने के कारण चीमा को स्थिति संदिग्ध लगी, जिसके चलते उन्होंने गाड़ी रोकने के बजाय आगे बढ़ाना ही उचित समझा।
[caption id="attachment_100506" align="aligncenter" width="1200"]
Akali leader Jaswant Cheema shot at in Ludhiana[/caption]
Shiromani Akali Dal[/caption]
Akali leader Jaswant Cheema shot at in Ludhiana[/caption]
हमलावरों ने इनोवा कार पर फायरिंग की
इसी दौरान हमलावरों ने उनकी इनोवा कार पर फायरिंग कर दी। चलाई गई गोली सीधे कार की खिड़की में जा लगी।फायरिंग के बावजूद जसवंत सिंह चीमा ने साहस दिखाते हुए गाड़ी नहीं रोकी और तुरंत वहां से निकलते हुए सीधे दोराहा थाना पहुंच गए। उन्होंने थाने में पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। गनीमत यह रही कि इस हमले में उन्हें किसी प्रकार की शारीरिक चोट नहीं आई, लेकिन घटना ने इलाके की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
घटना की सूचना मिलते ही अकाली दल वारिस पंजाब दे के प्रवक्ता संदीप सिंह रुपालों भी दोराहा थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि खुलेआम दिनदहाड़े (या रात के समय) राजनीतिक नेताओं पर फायरिंग होना कानून व्यवस्था की नाकामी को दर्शाता है। [caption id="attachment_78630" align="aligncenter" width="1200"]
Shiromani Akali Dal[/caption]